प्रणाम मित्रों ..
आशा है आप सभी स्वस्थ होंगे और कुछ नया जानने के इच्छुक भी , हालांकि आज जो हम यहाँ इस पोस्ट के माध्यम से साझा करने का प्रयास करेंगे वह कुछ नया नहीं है .. और न ही ऐसा है की आपने कभी उस विषय पर सुना या पढ़ा न हो .. फिर भी हम प्रयास करेंगे कुछ ऐसे पहलुओं को उजागर करने का जिन से शायद आप अनभिज्ञ / अनजान / unaware हों …
परिचय ( introduction )
शीर्षक से आप अनुमान लगा ही चुके होंगे .. हम आज बात करेँगे भारत रत्न पुरस्कार Bharat Ratna award की ।
bharat ratna award
हमारे देश भारत वर्ष में अनेक वीर योद्धा हुए हैं जिन्होंने बिना किसी लोभ लालच के निस्वार्थ सेवा की है , चाहे वह .. कला का क्षेत्र हो अथवा सामाजिक क्षेत्र , चाहे वह युद्ध का मैदान हो अथवा खेल का .. हर जगह भारतीयों ने न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन कर उभरे हैं ।
मित्रों .. भारत सरकार ऐसे ही महान , पराक्रमी लोगों को सम्मान देने का कार्य करती है , जिससे उनका उत्साह वर्धन हो सके ।
first bharat ratna award winner , first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner,first bharat ratna award winner
सम्मान देने की कड़ी में हमारे देश में कुछ प्रमुख सम्मान होते हैं .. जैसे भारत रत्न , पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री ।
भारत रत्न ( bharat ratna award )
देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं । भारत रत्न पुरस्कार ( bharat ratna award )
जीवित रहते और मरणोपरांत भी दिया जा सकता है ।
यूँ देश का सबसे बड़ा सम्मान और इससे सम्बंधित तथ्य एक ऐसा विषय है जिसके विषय में सुनते और पढ़ते बहुत से लोग हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसे प्रश्न हैं जैसे भारत रत्न क्या होता है , किस आधार पर दिया जाता है भारत रत्न … किसे दिया जाता है ? अब तक कितने लोगों को दिया जा चुका है ?
जिनका उत्तर बहुत से लोग खोजते हैं .. आज हमारे प्रयास रहेंगे इन सभी प्रश्नों का सारगर्भित उत्तर देने के ..
तो आइये प्रारम्भ करते है ..
भारत रत्न क्या है ? | [ what is bharat ratna award ]
एक वाक्य में परिचय दिया जाए तो भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है ।
भारत रत्न किसे दिया जाता है ? | [ To whom is the Bharat Ratna given? ]
यूँ यह हमारे देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और इसे देने के लिए देश के कुछ उन श्रेष्ठम व्यक्तित्वों का चुनाव किया जाता है जिन्होंने जिन्होंने कला , साहित्य , विज्ञान , समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्तम योगदान देकर राष्ट्र सेवा की और विश्व में देश को गौरवांकित किया । भारत रत्न देश के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को दिया जाता है ।
भारत रत्न पुरस्कार का प्रारम्भ | Beginning of Bharat Ratna Award
इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी । लेकिन अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता । प्रतिवर्ष तीन व्यक्तियों को ये सम्मान दिया जाता है. हालांकि ये आवश्यक नहीं है कि ये सम्मान हर साल दिया जाए . आमतौर पर भारत में जन्मे नागरिकों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है , लेकिन मदर टेरेसा और दो गैर – भारतीयों , पाकिस्तान के राष्ट्रीय खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को भी भारत रत्न प्रदान किया गया है ।
प्रारम्भ में इस पुरस्कार को मरणोपरांत प्रदान करने का प्रावधान नहीं था । लेकिन 1955 में बाद में जोड़ा गया , तदोपरांत 15 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया और प्रारम्भ से लेकर अब तक कुल 48 लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चूका है ..1954 से अब तक किस – किस को और कब – कब मिला है भारत रत्न , जानिए निम्नलिखित सूची में ।
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची | List of Bharat Ratna Award winners year wise
List of Bharat Ratna Award winners year wise ,List of Bharat Ratna Award winners year wise ,List of Bharat Ra
क्रमांक | भारत रत्न पुरस्कार विजेता | वर्ष |
---|---|---|
1. | डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण | 1954 |
2. | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | 1954 |
3. | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 |
4. | सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया | 1955 |
5. | डॉ. भगवान दास | 1955 |
6. | जवाहर लाल नेहरू | 1955 |
7. | गोविन्द वल्लभ पंत | 1957 |
8. | महर्षि डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे | 1958 |
9. | राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 |
10. | डॉ॰ बिधान चंद्र राय | 1961 |
11. | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद | 1962 |
12. | डॉ. जाकिर हुसैन | 1963 |
13. | डॉ. पांडुरंग वामन काणे | 1963 |
14. | लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) | 1966 |
15. | इंदिरा गांधी | 1971 |
16. | वराहगिरी वेंकट गिरी (V. V. Giri) | 1975 |
17. | कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) | 1976 |
18. | मदर टेरेसा | 1980 |
19. | आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत) | 1983 |
20. | खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 |
21. | मरुथुर गोपालन रामचंद्रन/MGR (मरणोपरांत) | 1988 |
22. | डॉ. भीमराव अम्बेडकर (मरणोपरांत) | 1990 |
23. | नेल्सन मंडेला | 1990 |
24. | सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत) | 1991 |
25. | मोरार जी देसाई | 1991 |
26. | राजीव गांधी (मरणोपरांत) | 1991 |
27. | मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत) | 1992 |
28. | जे. आर. डी. टाटा | 1992 |
29. | सत्यजीत रे | 1992 |
30. | डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम | 1997 |
31. | अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) | 1997 |
32. | गुलज़ारी लाल नंदा (मरणोपरांत) | 1997 |
33. | एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी | 1998 |
34. | चिदम्बरम् सुब्रह्मण्यम् | 1998 |
35. | जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) | 1998 |
36. | पंडित रविशंकर | 1999 |
37. | प्रोफेसर अमर्त्य सेन | 1999 |
38. | गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) | 1999 |
39. | उस्ताद बिस्मिल्लाह खां | 2001 |
40. | लता मंगेशकर | 2001 |
41. | भीमसेन जोशी | 2008 |
42. | चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव/C. N. R. Rao | 2014 |
43. | सचिन तेंडुलकर | 2014 |
44. | अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 |
45. | मदन मोहन मालवीय | 2015 |
46. | नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) | 2019 |
47. | प्रणब मुखर्जी | 2019 |
48. | भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) | 2019 |
समय के साथ भारत रत्न ( bharat ratna award ) के डिजाइन में बदलाव भी हुए हैं .. प्रारम्भ में जहां यह 35 मिलीमीटर का गोलाकर स्वर्ण पदक हुआ करता था. जिस पर सामने की तरफ सूर्य का चित्र होता था , ऊपर भारत रत्न ( bharat ratna award ) लिखा होता था और नीचे एक पुष्पहार ( फूलों का हार ) बना होता था. पदक के पिछले हिस्से पर राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था । वहीँ अब पदक अनुमानतः 5.8 सेंटीमीटर लंबा , 4.7 सेंटी मीटर चौड़ा और 3.1 मिली मीटर चौड़ी पीपल की पत्ते के रूप में है । इसके ऊपर 1 .6 सेंटीमीटर गोलाई में सूर्य की तस्वीर अलंकृत है । इसके नीचे देवनागरी लिपि में भारत रत्न शब्द की नक्काशी है । इसके पीछे राज्य का प्रतीक चिन्ह तथा आदर्श वाक्य भी देवनागरी में लिखा है । प्रतीक चिन्ह , सूर्य और गोलाई प्लेटिनम की बनी हुई है , और अभिलेख ( किसी विशेष महत्व अथवा प्रयोजन के लेख को अभिलेख कहा जाता है ) कांस्य का है । भारत रत्न ( bharat ratna award )पश्चिम बंगाल के अलीपुर में बनाया जाता है ।
भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति को क्या सुविधाएँ मिलती है ? | What facilities do Bharat Ratna awardees get?
भारत रत्न पुरस्कार ( bharat ratna award ) प्राप्तकर्ता को कोई धनराशि नहीं मिलती लेकिन भारत रत्न पुरस्कार ( bharat ratna award ) प्राप्त व्यक्ति को जीवन भर आयकर का भुगतान नहीं करना पड़ता है । इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य सरकारी सेवाएं प्रदान की जाती है जैसे – भारतीय रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा , दिल्ली सरकार , दिल्ली परिवहन निगम की बसों में भारत रत्न प्राप्तकर्ता को मुफ्त यात्रा की सुविधा एवं सरकार द्वारा ‘ वॉरंट ऑफ प्रेसीडेंस ‘ में स्थान मिलता है । वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में लोगों को वरीयता देने के लिए होता है । ये एक तरह का प्रोटोकॉल है .. इस प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति , उप राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल , पूर्व राष्ट्रपति , उप – प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश , लोकसभा स्पीकर , कैबिनेट मंत्री , मुख्यमंत्री , पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह दी जाती है ।
इसके साथ – साथ सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सरकार की तरफ से भारत रत्न ( bharat ratna award ) प्राप्तकर्ता को निमंत्रण दिया जाता है । केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को कुछ खास सुविधाएं प्रदान करती हैं ।
- सचिन रमेश तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न ( bharat ratna award ) प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र ( 40 ) के व्यक्ति भी हैं और धोंडो केशव कर्वे ( प्रसिद्ध समाज सुधारक , उन्होने महिला शिक्षा और विधवा विवाह मे महत्त्वपूर्ण योगदान किया ) सबसे अधिक उम्र ( 100 ) वर्ष में भारत रत्न प्राप्त करने व्यक्ति थे ।
- वर्ष 1992 में सुभाष चन्द्र बोस को भी यह पुरस्कार दिया गया था परन्तु उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण भारत सरकार ने इस सम्मान को वापस ले लिया ।
- आवश्यकता पड़ने पर Z श्रेणी सुरक्षा
( Z - Grade Security )
प्रदान की जाती है ।
- 13 जुलाई , 1977 से 26 जनवरी , 1980 तक इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था ।
- भारत रत्न पुरस्कार
{ bharat ratna award }
प्राप्त विजेता को अति विशिष्ट व्यक्तित्व ( VVIP ) के समकक्ष का दर्जा मिलता है ।
मित्रों ..
क्या आप व्यक्तित्व विकास से सम्बंधित कुछ पढ़ना चाहते है .. तो आइये
भारत रत्न पुरस्कार से जुडी लघु प्रश्नोत्तर श्रृंखला
प्रश्न : प्रथम भारत रत्न पुरस्कार किसे दिया गया ?
उत्तर : भारत रत्न के पहले प्राप्तकर्ता { first bharat ratna award winner } थे : भारत के डोमिनियन के अंतिम गवर्नर- जनरल और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री – सी . राजगोपालाचारी
प्रश्न : भारत रत्न पुरस्कार विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिलती है ?
उत्तर : भारत रत्न पुरस्कार के साथ किसी भी तरह की कोई भी धनराशि { bharat ratna prize money } नहीं दी जाती है बहुत सी सुविधाएँ मिलती है .. जिनका उल्लेख पोस्ट में दिया गया है ।
प्रश्न : भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी व्यक्ति { first foreigner to receive bharat ratna } कौन थे ?
उत्तर : भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी { first foreigner to receive bharat ratna } खान अब्दुल गफ्फार खान थे ।
प्रश्न : भारत रत्न अब तक कितने लोगों को दिया जा चुका है ?
उत्तर : व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया और प्रारम्भ से लेकर अब तक कुल 48 लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चूका है ..1954 से अब तक किस – किस को और कब – कब मिला है भारत रत्न , यह जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है ।
प्रश्न : भारत रत्न कब दिया जाता है ?
उत्तर : प्रतिवर्ष भारत रत्न देश के राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को दिया जाता है एवं प्रतिवर्ष तीन व्यक्तियों को ये सम्मान दिया जाता है. हालांकि ये आवश्यक नहीं है कि ये सम्मान हर साल दिया जाए ।
प्रश्न : भारत रत्न पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन है ?
उत्तर : देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम महिला इंदिरा गांधी .
प्रश्न : भारत रत्न पाने वाली पहली संगीतकार कौन थी ?
उत्तर : प्रसिद्ध भारतीय कर्नाटिक गायिका एम . एस . सुब्बुलक्ष्मी भारत रत्न पाने वाली पहली संगीतकार थी , तथा इन्हे 1998 में सम्मानित किया गया था ।
मित्रों .. कई ब्लॉगर अपने सुंदरतम लेखन कौशल से इस विषय पर पहले भी लिख चुके होंगे और आगे भी लिखेंगे .. हमने भी एक छोटा सा प्रयास किया है .. आशा है की भारत रत्न ( bharat ratna award ) के बारे में संपूर्ण जानकारी से सम्बंधित जो भी आपके प्रश्न रहे होंगे , हम उनका उत्तर देने में सफल रहे .. और भविष्य में हमें यदि इस विषय से जुड़ा कोई ऐसा तथ्य मिलता है जो पाठकों के सम्मुख रखना चाहिए तो हम उसे निश्चित ही पोस्ट में अपडेट करेंगें .. अगर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो कृपया उससे हमें अवगत कराएं ।